Premium से आपकी पूरी चैट रिपोर्ट अनलॉक होती है: मैसेज की गिनती, पहले मैसेज की तारीख, रिप्लाई टाइम, पहले मैसेज कौन करता है और आप दोनों का AI एनालिसिस। वीकली या सालाना प्लान चुनें। कोई अकाउंट नहीं बनाना पड़ता और आप कभी भी कैंसिल कर सकते हैं।
Premium वीकली या सालाना सब्सक्रिप्शन के रूप में मिलता है। आज की कीमत आपको इसी पेज पर दिख जाएगी। पेमेंट US डॉलर में होता है, और रुपये में सही रकम आपका बैंक तय करता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या The Cringe फ्री है?
आप बिना साइन अप के चैट अपलोड कर सकते हैं और अपनी रिपोर्ट का धुंधला प्रीव्यू देख सकते हैं। पूरी रिपोर्ट पढ़ने के लिए Premium चाहिए: किसने कितने मैसेज भेजे, पहले मैसेज की तारीख, औसत रिप्लाई टाइम, पहले मैसेज कौन करता है, सबसे लंबा मैसेज, फेवरेट शब्द, डिलीट किए गए मैसेज और AI रिपोर्ट।
Premium में क्या-क्या मिलता है?
पूरे स्टैट्स (मैसेज की गिनती, रिप्लाई टाइम, बातचीत कौन शुरू करता है, सबसे लंबा मैसेज, फेवरेट शब्द, डिलीट किए गए मैसेज) और AI रिपोर्ट: दोनों लोगों का इंटरेस्ट लेवल, अटैचमेंट स्टाइल, असली मैसेज के साथ रेड फ्लैग और आखिरी फैसला। ये वेबसाइट और Chrome एक्सटेंशन दोनों में चलता है।
क्या कभी भी कैंसिल कर सकते हैं?
हां। जब चाहें कैंसिल करें। सब्सक्रिप्शन बस आगे रिन्यू नहीं होगा, और जितने समय का पेमेंट किया है, उसके खत्म होने तक Premium आपके पास रहेगा।
क्या अकाउंट बनाना पड़ेगा?
नहीं। पेमेंट के समय आप जो ईमेल डालते हैं, वही आपका अकाउंट है। किसी दूसरे ब्राउजर या Chrome एक्सटेंशन में Premium इस्तेमाल करने के लिए उसी ईमेल और 6 अंकों वाले कोड से लॉग इन करें।
पेमेंट कैसे होता है?
पेमेंट Stripe के जरिए होता है। हम आपके कार्ड की डिटेल्स कभी नहीं देखते।
क्या रिफंड मिल सकता है?
अगर पेमेंट में कोई गड़बड़ हुई है, तो 14 दिन के अंदर support@thecringe.app पर ईमेल करें। पूरी जानकारी रिफंड पॉलिसी (अंग्रेजी में) में है।
क्या Premium Chrome एक्सटेंशन में भी चलता है?
हां। ये वही Premium है जो वेबसाइट पर है। एक्सटेंशन में बस उसी ईमेल से लॉग इन करें।